एक्स मुस्लिम सलीम पर हमले का CCTV फुटेज हुआ लीक! जीशान और गुलफाम ने जो किया था वो देख हिल जाएंगे 

गाजियाबाद में यूट्यूबर 'एक्स मुस्लिम' सलीम पर हमले का डरावना CCTV आया सामने. ऑफिस में घुसकर सगे भाइयों ने गोदा था चाकू. आरोपी जीशान और गुलफाम एनकाउंटर में ढेर.

UP News

UP News

मयंक गौड़

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 02:54 PM)

follow google news

UP News: गाजियाबाद के लोनी में मशहूर यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तविक पर हुए जानलेवा हमले का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस हमले के दोनों मुख्य आरोपी सगे भाई जीशान और गुलफाम पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं. लेकिन वारदात का वह डरावना मंजर अब लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है. सलीम वास्तविक पर हुए हमले की जो तस्वीरें सामने आई हैं वे विचलित करने वाली हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह नकाबपोश हमलावरों ने सलीम को संभलने तक का मौका नहीं दिया और ताबड़तोड़ हमला बोल दिया था. 

यह भी पढ़ें...

क्या चाहिए? पूछते ही दिया गया था वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सलीम अपने ऑफिस के सोफे पर लेटे हुए थे. तभी चेहरे पर नकाब और सिर पर हेलमेट पहने दो हमलावर अंदर घुसते हैं. सलीम सोफे से उठकर उनसे पूछते हैं "क्या चाहिए?" हमलावर जवाब देते हैं "कुछ नहीं चाहिए, कुछ बात करनी है." सलीम जैसे ही उन्हें बैठने के लिए कहते हैं, दोनों उन पर चाकू से हमला कर देते हैं. 

5 मिनट तक होता रहा था हमला

वीडियो में सलीम खुद को बचाने के लिए झटपटाते और चीखते दिख रहे हैं लेकिन हमलावरों को उन पर जरा भी रहम नहीं आया.  करीब 5 मिनट तक एक के बाद एक चाकू के वार किए जाते रहे. हमलावर वार करते समय गुस्ताखी की सजा चिल्ला रहे थे. सलीम को खून से लथपथ छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. 

48 घंटे के भीतर दोनों आरोपी भाई किए गए एनकाउंटर में ढेर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो सगे भाइयों जीशान और गुलफाम की पहचान की जिन पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया था. फिर 1 मार्च को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी जीशान मारा गया. इसके बाद 3 मार्च को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने छापा मारा जहां जवाबी कार्रवाई में दूसरा भाई गुलफाम भी ढेर हो गया. 

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं सलीम

यूट्यूबर सलीम वास्तविक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. वे अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. पुलिस के अनुसार, उनकी बातें ही उन पर हुए इस जानलेवा हमले की मुख्य वजह बनीं.

यहां देखें सीसीटीवी फुटेज

ये भी पढ़ें: EX-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले सगे भाई जीशान-गुलफाम का हुआ एनकाउंटर, सामने आए पिता बुनियाद ने ये कहा