संभल सपा MLA इकबाल महमूद अयातुल्ला खामेनेई के लिए रो दिए…मस्जिद से आया ये वीडियो वायरल

अभिनव माथुर

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 04:42 PM)

UP News: ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्ला खामेनेई की मौत को लेकर संभल सपा MLA इकबाल महमूद का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो मस्जिद के अंदर का है.

Sambhal SP MLA Iqbal Mahmood, MLA Iqbal Mahmood, Iqbal Mahmood VIDEO, UP NEWS,  Ayatollah Khamenei,  Ayatollah Khamenei News, up news, up viral news, up viral video

UP News

Google CTA

UP News: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्ला खामेनेई की मौत से मुसलमानों में गुस्सा है. शिया समुदाय सड़कों पर भी आ रहा है. इसी बीच अब संभल से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के संभल विधायक इकबाल महमूद नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि वीडियो में विधायक नवाब इकबाल महमूद मस्जिद में रोते दिख रहे हैं. वह मस्जिद में नमाजियों के बीच खड़े होते हैं और कहते हैं,  सैयद अयातुल्ला खामेनेई  और उनके परिवार को शहीद कर दिया गया. इसके लिए दुआ करें. इतना कहते ही समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद भावुक हो जाते हैं.

नमाज पढ़ने गए थे विधायक

ये वीडियो 2 दिन पहले का बताया जा रहा है. विधायक इकबाल महमूद मिया सराय इलाके में स्थित दर्जी वाली मस्जिद में नमाज अदा करने के गए थे. इसी दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत का जिक्र किया और वह भावुक हो गए. उन्होंने  नमाजियों के बीच खड़े होकर कहा, अयातुल्ला खामेनेई और उनके पूरे परिवार को शहीद कर दिया गया. इसके लिए आप सभी लोग दुआ करें. बता दें कि अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भीषण हो रही है जंग

आपको बता दें कि ईरान जंग काफी भीषण हो चुकी है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर बम बरसा रहे हैं. दूसरी तरफ ईरान भी खाड़ी के कई देशों पर मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस, अमेरिकी दूतावासों पर हमले कर रहा है. ये जंग लगातार फैलती जा रही है. आपको बता दें कि अमेरिकी और इजरायल के हवाई हमलों में ही ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्ला खामेनेई मारे गए थे.