दबंग एसपी और लेडी सिंघम की होगी शादी! IPS अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की उम्र में कितना है फासला?

UP News: IPS अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी 29 मार्च को! जानें दोनों की उम्र में कितना है अंतर और कैसे शुरू हुई इनकी कहानी. संभल और बरेली के इन जांबाज अफसरों की पूरी प्रोफाइल.

IPS KK Bishnoi and IPS Anshika Verma

अभिनव माथुर

07 Mar 2026 (अपडेटेड: 07 Mar 2026, 05:12 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज अधिकारी संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा  राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लेंगे. सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक इस शादी की चर्चा है. लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता इन दोनों काबिल अफसरों की उम्र और उनके करियर के इत्तेफाक को लेकर है.

यह भी पढ़ें...

उम्र का गणित, महज 2 साल का अंतर

दोनों अधिकारियों की जन्मतिथि पर नजर डालें तो इनके बीच उम्र का फासला बहुत कम है जो इन्हें एक परफेक्ट मैच बनाता है.

IPS केके बिश्नोई- इनका जन्म 1 जनवरी 1994 को हुआ था. वे वर्तमान में 32 साल के हैं. 

IPS अंशिका वर्मा- इनका जन्म 3 जनवरी 1996 को हुआ था. वे वर्तमान में 30 साल की हैं. 

दोनों की उम्र में मात्र 2 साल का अंतर है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों का जन्मदिन जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही आता है. 

केके बिश्नोई- संभल को हिंसा से बचाने वाले शार्प अफसर

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं. 24 नवंबर 2024 को संभल की जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को उन्होंने महज 2 घंटे में नियंत्रित कर लिया था. बिजली चोरी के खिलाफ उनके बड़े अभियान और मस्जिद में अवैध पावर हाउस पकड़ने की कार्रवाई का जिक्र खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में किया था. 

अंशिका वर्मा- प्रयागराज की बेटी, बरेली की लेडी सिंघम

अंशिका वर्मा प्रयागराज की मूल निवासी हैं. बरेली में एसपी साउथ के पद पर रहते हुए उन्होंने हत्या और एनडीपीएस (ड्रग्स) जैसे पेचीदा मामलों को रिकॉर्ड समय में सुलझाया है. 

क्या है दोनों की शादी का पूरा शेड्यूल?

राजस्थान के जोधपुर में होने वाली इस शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी. 29 मार्च को विवाह संपन्न होगा. शादी के बाद जोधपुर के एक आलीशान रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.