UP Monsoon: यूपी के इन जिलों में अगले 4 दिनों तक जमकर होगी बारिश! पूरे राज्य पर मेहरबान हुआ मानसून

आयशा शेख़

• 07:00 AM • 10 Jul 2026

मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम यूपी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय है.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 10 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून लाइन के चलते राज्य में मानसून बेहद सक्रिय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

बारिश किन-किन जिलों में होगी?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके शामिल हैं

इसके आलावा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. अब मानमून पूरे यूपी में एक्टिव हो चुका है.

इन जिलों में 4 दिन तक होगी बारिश

अगले 4 दिनों तक लगातार और भारी बारिश का दौर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और शाहजहांपुर में बना रहेगा.  इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक मानसून का सबसे ज्यादा असर दिखेगा. 

वहीं, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में अगले 3-4 दिनों तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रहेगी.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

  • लखनऊ: राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी.
  • कानपुर: कानपुर नगर और कानपुर देहात दोनों ही जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है.
  • मेरठ: पश्चिम यूपी के मुख्य केंद्र मेरठ में आज भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. दिनभर मौसम सुहाना रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी.
  • वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी में आज भारी बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही जिले में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
  • आगरा: ताजनगरी आगरा में भी आज बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
  • मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. बारिश के साथ-साथ गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी.
  • अयोध्या: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जिले में मानसून की सक्रियता के चलते अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है.
  • गाजियाबाद और नोएडा (गौतम बुद्ध नगर): दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) में आज भारी बारिश का अलर्ट है. बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं आ सकती हैं.
  • गोरखपुर: गोरखपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने यहां गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है.
  • प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज में आज भारी बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की प्रबल आशंका है. लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
  • झांसी: झांसी और बुंदेलखंड के इलाकों में आज हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • बरेली: बरेली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने 'भारी से बहुत भारी' और कुछ जगहों पर  बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां के निवासियों को जलभराव से सावधान रहने की जरूरत है.
  • अलीगढ़: अलीगढ़ में आज भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही बादल गरजने और आकाशीय बिजली कड़कने की भी आशंका है.

आगे का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 11 जुलाई को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में 'भारी से बहुत भारी' बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी और वहां केवल 'भारी बारिश' की संभावना है.

आने वाले 3 से 4 दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.