5 जनवरी को यूपी के इन इलाकों में बारिश के साथ पड़ेगी भीषण ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि आज यानी 5 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है…

यूपी तक

• 03:28 AM • 05 Jan 2024

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. यहां अब हाड़-मांस को कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. ठंड का आलम ऐसा है कि लगातार शीतलहर चल रही है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, कई इलाकों में जमकर घना कोहरा भी पड़ रहा है और इसके चलते विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि आज यानी 5 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं. वहीं, इस दौरान कुछ जगहों पर घना कोहरा और कड़ाके की ठंडक पड़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में पड़ेगी

IMD के अनुसार, 5 जनवरी को आगरा, हाथरस, मथुरा और उसके आसपास के इलाकों में ठंड से अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो धूप नहीं निकलने से तापमान लगातार गिर रहा है. धूप और कोहरे के चलते दिन के तापमान में भी तेजी से कमी दर्ज हो रही है. 5 और 6 जनवरी को भी कोल्ड डे रहने के आसार हैं. आपको बता दें कि एक दिन में पारा कई डिग्री गिरने पर कोल्ड डे माना जाता है.

कोहरे के वक्त बाहर निकलें तो करें ये काम

1. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें.

2. जबतक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें.

3. कोहरे के समय जब घर से बाहर निकलें तो चेहरे को ढक कर रखें.