UP News: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में रहने वाली 25 साल की शिविका पंजाब के मोहाली से एमबीए कर रही थी. कॉलेज की छुट्टी होने पर वह हाल ही में अपने घर आई थी. मगर अब शिविका का शव मिला है. सोसाइटी के गार्ड ने शिविका का शव खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ा हुआ देखा है. माना जा रहा है कि युवती ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर दुनिया को अलविदा कहा है.
ADVERTISEMENT
गार्ड की निकली चीख
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अचानक गार्ड को आवाज आई. वह बाहर गया तो उसकी चीख निकल गई. नीचे युवती खून से लथपथ पड़ी हुई थी. गार्ड ने फौरन सोसाइटी के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने ही युवती के परिवार को घटना की जानकारी दी.
पीएम रिपोर्ट पर पुलिस की नजर
पुलिस का कहना है कि युवती के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल साफ नहीं है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवती 13वीं मंजिल से कूद गई? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT









