संभल एसपी केके बिश्नोई ने पूरी एसओजी टीम के खिलाफ कर दी सख्त कार्रवाई, अब इन 8 पुलिसकर्मियों के कांड भी जान लीजिए

Sambhal News: संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. एसपी ने एसओजी टीम को सस्पेंड कर दिया है.

UP News

अभिनव माथुर

16 Feb 2026 (अपडेटेड: 16 Feb 2026, 05:48 PM)

follow google news

Sambhal News: संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपनी ही पुलिस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. एसपी केके बिश्नोई ने एसओजी टीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उन्हें सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने एसओजी प्रभारी मोहित कुमार सहित 2 हेड कांस्टेबल और 5 कांस्टेबल के खिलाफ ये कार्रवाई की है. 

यह भी पढ़ें...

क्या की एसओजी टीम के खिलाफ कार्रवाई? 

मिली जानकारी के मुताबिक, संभल एसपी केके बिश्नोई को 2 अलग अलग शिकायतें मिली थी. दोनों शिकायत एसओजी टीम से जुड़ी ही थी. आरोप अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के थे. मामले की जांच के बाद ही एसपी ने अपने ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है. 

अब दोनों मामलों को जानिए

पहला मामला ई कचरा ले जाने वाले से जुड़ा हुआ था. मुरादाबाद जिले के बिलारी में ई कचरे का काम करने वाले आस मोहम्मद को दो फरवरी के दिन एसओजी टीम ने हिरासत में लिया गया. मगर बाद में पैसे लेकर छोड़ दिया गया. 

दूसरा मामला एक अश्लील वीडियो से जुड़ा हुआ था. एक युवती का अश्लील वीडियो सामने आया था. 2 युवकों को हिरासत में लिया गया था. मगर बाद में दोनों को ही पैसे लेकर छोड़ दिया गया. दोनों गंभीर शिकायत सामने आने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मामले की जांच करवाई थी. आरोप सही निकलने के बाद ये कार्रवाई की गई है.

एसपी ये बोले

इसको लेकर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत मिलने पर एसओजी टीम को सस्पेंड किया गया है. प्रथम दृष्टा जांच पड़ताल करने पर भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे और उन्हीं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. भ्रष्टाचार के मामले पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.