आगरा के रोहित ने सोनू, रितिक संग 7 शूटर जुटाए और रोहित शेट्टी के घर पर कर आया धाएं धाएं! कौन हैं ये सब?

Rohit Shetty Firing Case: पिछले दिनों मुंबई में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग हुई थी. इस घटना ने हड़कंप मचा कर रख दिया था. अब इस मामले में शामिल सभी शूटर्स पकड़े गए हैं.

UP News

संतोष शर्मा

• 07:11 PM • 16 Feb 2026

follow google news

UP News: हाल ही में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग हुई थी. इस घटना ने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था. ये फायरिंग ऐसे समय में हुई थी, जब कुछ समय पहले सलमान खान के घर के बाहर भी फायरिंग की गई थी. बता दें कि अब रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ी बात पता चली है.

यह भी पढ़ें...

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग में शुभम लोनकर गैंग का नाम सामने आया है. इसी के साथ फायरिंग करने वाले सभी शूटर्स का भी पता चल गया है. जो-जो शूटर इस कांड में शामिल थे, वह सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

यूपी से हैं सारे शूटर्स

जांच में सामने आया है कि शुभम लोनकर गैंग ने 5 करोड़ की वसूली के लिए भाड़े के शूटरों से फायरिंग करवाई थी. आगरा के रहने वाले मुख्य शूटर दीपक ने ये फायरिंग की थी. पूरे कांड में 7 शूटर्स शामिल थे. ये सभी आगरा, नोएडा और इटावा के रहने वाले.

यहां-यहां से किया गया शूटर्स को गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने मिलकर हरियाणा के झज्जर से मुख्य शूटर दीपक और उसके साथी सनी, सोनू और रितिक को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल को भी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि पकड़े गए शूटर्स में दो सगे भाई सोनू और रितिक भी हैं. एसटीएफ ने मुख्य शूटर दीपक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उन सभी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है. अब मुंबई पुलिस शूटआउट में शामिल आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाएगी. 

आपको बता दें कि वारदात को अंजाम देने के लिए शुभम लोनकर की तरफ से ही शूटर्स को दी गई थी सेमी आटोमैटिक पिस्टल. फिलहाल पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.