Ram kachori Recipe: घर बैठे बनाएं महराजगंज की फेमस राम कचौड़ी, इतनी आसान है इसकी रेसिपी

दीक्षा सिंह

07 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Maharajganj Special Ram Kachori Recipe: महाराजगंज की राम कचौड़ी अपने अनोखे स्वाद और खस्तापन के लिए जानी जाती है. यूपी Tak की 'One District, One Cuisine' सीरीज के इस लेख में हमने बताया है कि कैसे आप घर पर ही हलवाई जैसी राम कचौड़ी और मसालेदार आलू की सब्जी तैयार कर सकते हैं.

Maharajganj Special Ram Kachori

Maharajganj Special Ram Kachori

Google CTA

Maharajganj Special Ram Kachori Recipe: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अपने खास खान-पान के लिए भी मशहूर है. यहां की गलियों में मिलने वाली राम कचौड़ी का स्वाद देश-दुनिया के जायकों को टक्कर देता है. राम कचौड़ी की खासियत इसका खस्तापन और इसके साथ परोसी जाने वाली खास मसालेदार सब्जी है. यूपी Tak के खास सीरीज 'One District, One Cuisine' में आइए जानते हैं कैसे आप अपने किचन में महाराजगंज के इस स्वाद को आसानी से बनाकर घर बैठे इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

राम कचौड़ी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

कचौड़ी के लिए: 2 कप मैदा, 4 बड़े चम्मच तेल/घी (मोयन के लिए), आधा छोटा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक और पानी.

कचौड़ी में स्टफिंग के लिए: 1 कप भीगी हुई धुली उड़द दाल, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हींग, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला.

सब्जी के लिए: उबले आलू, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, खड़े मसाले (तेजपत्ता, लौंग), हल्दी, धनिया पाउडर और अमचूर.