राजा भैया और उनकी ‘साली’ साध्वी सिंह को मिल गया हाईकोर्ट का नोटिस, पत्नी भानवी को मिली राहत, ये क्या हुआ?

आशीष श्रीवास्तव

14 Dec 2025 (अपडेटेड: 14 Dec 2025, 03:00 PM)

UP News: भानवी सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए ये आदेश आया है. इसके बाद भानवी सिंह को राहत मिली है.

Raja Bhaiya, Raghuraj Pratap Singh, Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya, Bhanvi Singh, UP News, UP Viral News, राजा भैया, रघुराज प्रताप सिंह, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, भानवी सिंह, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

Raja Bhaiya-Bhanvi Singh

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से जुड़े मामले में एक्शन को लेकर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है. आपको बता दें कि ये आदेश न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने दिया है. इस मामले को लेकर भानवी सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए ये आदेश आया है.

कोर्ट बोला- 2 बहनों के बीच का विवाद

सुनवाई के दौरान भानवी सिंह की तरफ से दलील दी गई कि लगाए गए आरोपों में केवल परिवाद दाखिल किया जा सकता था, FIR दर्ज कराना कानून के लिहाज से सही नहीं है. कोर्ट ने कहा कि यह विवाद दो बहनों के बीच का पारिवारिक मामला है, जिसमें मध्यस्थता की पर्याप्त संभावना है.

भानवी सिंह ने वकील ने कहा कि राजा भैया द्वारा दायर तलाक केस में भानवी सिंह के लिखित जवाब को एक टीवी चैनल ने प्रसारित किया था, जिसके आधार पर साध्वी सिंह ने केस दर्ज करवाया था.

राजा भैया और साध्वी सिंह को नोटिस जारी

बता दें कि अब हाईकोर्ट ने इस मामले में राजा भैया और उनकी साली साध्वी सिंह को नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए हैं. अदालत ने कहा है कि सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी.

आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. फिलहाल दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है.