यूपी में 10000 से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला, जापानी कंपनियां करेंगी ₹3195 करोड़ का निवेश

यूपी तक

• 08:00 AM • 22 Aug 2026

उत्तर प्रदेश में जापान की दो बड़ी कंपनियां एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉर्पोरेशन करीब 3,195 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं. YEIDA क्षेत्र में लगने वाले इन प्रोजेक्ट्स से 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

UP Tak
Google CTA

जापान की दो बड़ी कंपनियां एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपी में करीब 3,195 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं. इन प्रोजेक्ट्स के शुरू होने के बाद 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

ये दोनों बड़े प्रोजेक्ट YEIDA यानी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में लगाए जाएंगे. बुधवार को नई दिल्ली के ताज पैलेस में हुए उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में इन परियोजनाओं की वर्चुअल ग्राउंडब्रेकिंग भी हुई.

एस्कॉर्ट्स कुबोटा में 3,800 से ज्यादा रोजगार

ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड YEIDA के सेक्टर-10 में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. कंपनी इस प्रोजेक्ट पर करीब 2,029 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. यहां ट्रैक्टर और उपकरणों से जुड़े उत्पाद बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट से 3,800 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. 

मिंडा कॉर्पोरेशन के दो प्रोजेक्ट, 6,440 रोजगार

दूसरी कंपनी मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड YEIDA में दो बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करेगी. कंपनी इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर कुल 1,166 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इनसे करीब 6,440 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

कुल 10 हजार से ज्यादा नौकरियां

जापानी कंपनियों के निवेश को जोड़ें तो कुल निवेश 3,195 करोड़ रुपये बैठता है. इन दोनों परियोजनाओं से 10 हजार से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद है. YEIDA क्षेत्र में इन प्रोजेक्ट्स के शुरू होने के बाद सीधे रोजगार के साथ-साथ दूसरे कारोबारों को भी फायदा मिलने की संभावना है.

सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा फायदा

इन परियोजनाओं के शुरू होने से रोजगार का असर केवल दोनों कंपनियों तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है. बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के आसपास एंसिलरी इंडस्ट्री, सप्लायर और सप्लाई चेन से जुड़े कारोबार भी विकसित हो सकते हैं.

इससे YEIDA क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है. खासकर उन युवाओं के लिए अवसर बन सकते हैं, जो मैन्युफैक्चरिंग और उससे जुड़े क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं.

8th Pay Commission: अगर सरकार ने कह दिया 'OK' तो ₹69000 हो जाएगी न्यूनतम सैलरी, बीते सालों कितना हुआ है इजाफा?