दबंगों की धमकी भरी कॉल से परेशान होकर घर छोड़ गए थे पीड़ित, अब पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

भूपेंद्र चौधरी

29 Jan 2023 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:56 AM)

ग्रेटर नोएडा में दबंगों के आतंक के कारण एक परिवार घर मे ताला डाल दूर रहने को मजबूर हो गया. कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश…

UP Tak
Google CTA

ग्रेटर नोएडा में दबंगों के आतंक के कारण एक परिवार घर मे ताला डाल दूर रहने को मजबूर हो गया. कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश के बाद पुलिस पीड़ित परिवार से मिल दो दबंगों को गिरफ्तार किया है. मामला थाना दादरी क्षेत्र के बालाजी इन्क्लेव का है.

यह भी पढ़ें...

जानकरी के मुताबिक, दादरी के बालाजी इन्क्लेव में पीड़ित शुभम परिवार के साथ रहता है. शुक्रवार को शुभम अपने बच्चों के साथ स्कूटी से घर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में शराब के नशे में आदित्य नामक एक दबंग से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई और दबंग ने फिर उसके साथ मारपीट की.

घर छोड़ने के बावजूद भी धमकी भरी कॉल आने पर पीड़ित ने किसी तरह पुलिस कमिश्नर से मदद की मांग की. कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को पीड़ित के पास भेजा. भारी संख्या में पुलिस बल पीड़ित के घर पहुंचे और अधिकारियों ने पीड़ित से मुलाकात की. साथ ही धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को शुभम गोयल के द्वारा शिकायत दी गई थी. शिकायत के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. सूचना मिली थी कि पीड़ित घर छोड़ अपने पिता के पास चले गए थे. हमने पीड़ित से मुलाकात की और उन्हें दूबारा घर पर वापस आकर रहने के लिए कहा है. कमिश्नर से बात कर यहां पुलिस बूथ स्थापित करेंगे, क्योंकि ये बड़ा कॉलोनी है.

नोएडा: 1 लाख 19 हजार वाहनों को ARTO की तरफ से नोटिस जारी, जानें क्या है कारण