मुरादाबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्दिक ने बहन हिमशिखा पर किए चाकू से 40 वार फिर मां को भी नहीं छोड़ा, वजह जान हिल जाएंगे

जगत गौतम

09 Mar 2026 (अपडेटेड: 09 Mar 2026, 11:45 AM)

UP News: मुरादाबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्दिक ने अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहन हिम शिखा को ऐसी मौत दी, जिसे देख पुलिस भी सन्न रह गई. उसने अपनी मां को भी मारने की कोशिश की. अब वजह जो सामने आई है, वह हैरान कर देने वाली है.

Moradabad, Moradabad news, Moradabad crime news, Brother kills sister, Moradabad sister murder, sister and brother crime, Moradabad murder case, Brother Kills Twin Sister, YouTuber Hardik Arrested

UP News

Google CTA

UP News: होली वाले दिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई थी, जिसने सभी को हिला कर रख दिया था. यहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी थी. फिर वह अपनी मां को लेने ऑफिस गया था. जैसे ही मां घर आई, बेटे ने उसपर भी चाकू से हमला बोल दिया था. फिलहाल मां का इलाज चल रहा है. आरोपी भाई का नाम हार्दिक है. हार्दिक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह गूगल में भी काम कर चुका है. जिस बहन की उसने हत्या की है, वह उसकी जुड़वां बहन थी. उसका नाम हिम शिखा था और वह भी आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी.

यह भी पढ़ें...

क्यों की बहन की हत्या?

मिली जानकारी के मुताबिक, हार्दिक और उसकी बहन गुरुग्राम में साथ रहते थे. होली मनाने के लिए दोनों घर आए हुए थे. यहां उनकी मां ने बुद्धि विहार कॉलोनी में घर लिया हुआ था. घटना वाले दिन पहले हार्दिक ने अपनी बहन पर लगातार चाकू से वार किए. फिर उसने बहन के शव को कंबल से लपेटकर उसे बेड पर रख दिया. इसके बाद हार्दिक अपनी मां के ऑफिस गया. वहां जाकर उसने मां से कहा कि आपको एक सरप्राइज देना है. 

जैसे ही मां घर गई तो उसने खून से लथपथ बेटी का शव देखा. वह चीख पड़ी. तभी हार्दिक ने मां पर भी 5 से 6 वार चाकू से वार कर दिए. बता दें कि पड़ोसियों ने मां नीलिमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं. इस पूरे मामले के पीछे हार्दिक की प्रेमिका का एंगल सामने आ रहा है.

प्रेमिका के लिए मां-बहन से नफरत करने लगा था

पुलिस जांच में पता चला है कि हार्दिक ने 1 साल पहले ही गूगल की नौकरी छोड़ दी थी. उसका संबंध पुणे की एक लड़की से था. वह उसके साथ शादी करना चाहता था. मगर कुछ महीने पहले दोनों का रिश्ता टूट गया. आरोपी बेटे को लगता था कि उसका रिश्ता उसकी मां और बहन की वजह से टूटा था. ब्रेकअप के बाद वह मानसिक तौर से अस्थिर हो गया था और उसे काफी गुस्सा भी आने लगा था. मां और बहन को लेकर नफरत और गुस्सैल व्यवहार की वजह से ही उसने अपनी बहन पर 40 वार चाकू से वार किया और मां पर भी चाकू चला दिया. 

पुलिस पूछताछ में भी आरोपी ने बताया है कि उसे अचानक गुस्सा आ गया था. वह रसोई में गया और वहां से बड़ा चाकू लेकर आया. फिर उसने बहन पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.