UP Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया यूपी के लिए ग्रीन अलर्ट, IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट जानिए

UP Weather: उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। झांसी 36 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए क्या पूर्वानुमान जताया है, देखिए पूरी रिपोर्ट।

UP News

यूपी तक

09 Mar 2026 (अपडेटेड: 09 Mar 2026, 09:52 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है. जहां दिन में तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है. बीते दिन झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. इसके अलावा आगरा, बांदा, हमीरपुर और अलीगढ़ में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचगया है. 

यह भी पढ़ें...

सुबह-शाम की हल्की ठंड

लोगों को यूपी में सर्दी से राहत मिल चुकी है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और पछुआ हवाओं (15-25 किमी/घंटा) के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. 

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने फिलहाल पूरे प्रदेश के लिए ग्रीन अलर्ट' जारी किया है, जिसका अर्थ है कि मौसम शुष्क और साफ रहेगा. अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 मार्च (संभावित संदर्भ मार्च का है) के बीच बादलों की आवाजाही दिख सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.