UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मौसम की दोहरी रंगत देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ दिन की तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ाने लगी है.वहीं सुबह और शाम के समय पछुआ हवाएं अब भी हल्की गुलाबी ठंड का एहसास करा रही हैं. मौसम विभाग ने आज यानी 9 मार्च के लिए पूरे प्रदेश में ग्रीन अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
दोपहर में चुभने वाली धूप लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार
उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी गुजरे जमाने की बात हो गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक बनी हुई है. हालांकि दोपहर होते ही सूरज के तेवर तल्ख हो जाते हैं जिससे लोगों को अब घरों के अंदर रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है.
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. दिन और रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल सकता है. लेकिन कुल मिलाकर मौसम स्थिर और सामान्य बना रहेगा. वहीं 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. हालांकि फिलहाल मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है. यानी बादल तो दिख सकते हैं लेकिन बरसात की उम्मीद अभी भी नहीं है. कुल मिलाकर कहा जाए तो उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिल चुकी है. लेकिन सुबह और शाम की हल्कीठंड अभी कुछ दिनों तक महसूस होती रहेगी.
झांसी रहा प्रदेश का हॉट स्पॉट
यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है. रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज किया गया.यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
ADVERTISEMENT









