मेरे खड़े एक भी सिपाही को अगर…मेरठ में सीओ अभिषेक तिवारी ने किसान संगठन के नेता को सुना दिया फिर ये हुआ

Meerut News: यूपी के मेरठ में सीओ अभिषेक तिवारी और किसान नेता के बीच हॉट टॉक हो गई. अब इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जानिए दोनों के बीच हुआ क्या?

UP News

उस्मान चौधरी

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 04:42 PM)

follow google news

UP News:  उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित शास्त्री नगर की सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे अवैध माना है और इसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं. इसको लेकर यहां के कारोबारियों में गुस्सा है और तमाम व्यापारी संगठन-किसान संगठन धरना दे रहे हैं. इसी बीच अब सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेता के बीच में बहस भी हो गई है. इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

पहले जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का डर व्यापारियों में बना हुआ है. शुक्रवार को शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुबह से शाम तक दुकान बंद रही. व्यापारी सेंटर मार्केट और आवास विकास परिषद के मुख्य प्रवेश गेट पर धरने पर बैठ गए. 

आरोप है कि रात को उनको वहां से जबरदस्ती हटा दिया गया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया. शनिवार को सेंट्रल मार्केट के व्यापारी के समर्थन में व्यापारी और किसान मजदूर संगठन के लोग जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. इसी दौरान सीओ अभिषेक तिवारी और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी हो गई.

हुआ क्या वहां?

हिरासत में लिए गए कठित 2 लोगों को छोड़ने के लिए किसान और कारोबारी संगठन धरना देने लगे. धरना चल रहा था. इसी दौरान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा, हम आपके लिए ही खड़े हैं. मैं बहुत देर चुप रहा, लेकिन एक थाने के एसआई को आप धमका रहे हैं. यह यहां धमकी के लिए नहीं खड़ा हुआ है. 

ये सुनने के बाद किसान संगठन के कार्यकर्ता ने कहा, क्या गिरफ्तार करेंगे? इसके बाद सीओ ने कहा, यह मुझे मत बताओ कि मुझे क्या करना है. मेरी बात सुनिए. मेरी केवल एक लाइन की बात है. आपके सम्मान में कोई कमी नहीं है. लेकिन अगर मेरे खड़े एक भी सिपाही को अपमानित किया जाएगा तो ठीक नहीं है. फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.