हमीरपुर के वकील देवी यादव की कमरे में इस हाल में मिली लाश तो आकांक्षा नाम की लड़की को लेकर ये पता चला

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां वकील देवी यादव का शव मिला. इसके बाद आकांक्षा नाम की युवती को लेकर ये पता चला.

UP News

नाहिद अंसारी

08 Mar 2026 (अपडेटेड: 08 Mar 2026, 12:12 PM)

follow google news

UP News: हमीरपुर के कुरारा के कुसमरा गांव के रहने वाले 33 साल के वकील देवी प्रसाद यादव वकालत करते थे. वह पिछले 9 महीनों से कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे. बता दें कि अब देवी प्रसाद यादव का शव उनके किराए के घर से मिला है. शव पंखे से लटका हुआ था. 

यह भी पढ़ें...

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक वकील के पास से एक नोट मिला है. माना जा रहा है कि वकील ने खुद ही ये सनसनीखेज कदम उठाया है. पुलिस को जो आखिरी नोट मिला है, वह बेहद ही हैरान कर देने वाला है. बता दें कि आखिरी नोट में मृतक ने आकांक्षा नाम की युवती का जिक्र किया है और उसपर धोखे का आरोप लगाया है.

आकांक्षा को लेकर क्या लिखा है?

मृतक के नोट में आकांक्षा नाम की युवती का जिक्र है. आखिरी नोट में वकील ने आरोप लगाया है कि आकांक्षा ने 11 साल के रिश्ते में उसे धोखा दिया है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया ये भी जा रहा है कि हाल ही में वकील की शादी तय हुई थी.

मां-भाई से मांगी माफी

नोट में वकील ने अपनी मां और भाई से माफी भी मांगी है. इसी के साथ दोस्तों को धन्यवाद भी दिया है. इसी के साथ आकांक्षा नाम की युवती पर आरोप लगाया है. माना जा रहा है कि वकील और युवती सालों से रिश्ते में थे. नोट की माने तो युवती ने सालों के रिश्ते में धोखा दे दिया, जिसको लेकर देवी प्रसाद यादव काफी आहत था. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आखिरी नोट भी मिला है. मामले की जांच की जा रही है.