इन 11 पॉइंट्स पर होगा UP में मदरसों का सर्वे, रिपोर्ट में अगर ये मिला तो करना पड़ेगा बंद?

उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे कराने से जुड़े प्रदेश सरकार के फैसले को लेकर सियासत जोरों पर है. इधर मदरसों में सर्वे कराने का…

आशीष श्रीवास्तव

12 Sep 2022 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:59 AM)

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे कराने से जुड़े प्रदेश सरकार के फैसले को लेकर सियासत जोरों पर है.

इधर मदरसों में सर्वे कराने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. इसे 11 पॉइंट्स के तहत कराया जाना है.

इसके तहत सभी गैर अनुदानित मदरसों को अपनी आय का स्रोत सरकार को देना होगा. सर्वे की रिपोर्ट में उनकी आय का खुलासा होगा.

इसके अलावा सर्वे टीम मदरसे का नाम, संचालन करने वाली संस्था का नाम, स्थापना का वर्ष, मदरसे की इमारत का पूरा विवरण या किराए का मकान है, तो उसकी भी जानकारी लेगी.

सर्वे टीम यह भी जानेगी कि क्या मदरसे का भवन छात्र छात्राओं हेतु उपयुक्त है, सुरक्षित है, भवन में जल, फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति, शौचालय है या नहीं?

मदरसे में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं की कुल संख्या, शिक्षकों की संख्या की जानकारी भी ली जाएगी.

सर्वे टीम मदरसे के पाठ्यक्रम को भी खंगालेगी. यह भी पूछा जाएगा कि यहां के स्टू़डेंट्स क्या किसी दूसरे स्कूल में इनरॉल हैं.

अगर किसी गैर सरकारी समूह संस्था से मदरसे की संबद्धता होगी तो संचालकों को इसका भी विवरण देना होगा.

ये करेंगे ‘मदरसों की हिफाजत’.