सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर… गिरफ्तारी की खबरों के बीच आ गई बहुत बड़ी न्यूज!

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर फायरिंग मामले में नामजद होने के बाद खान सर अचानक पटना सिविल कोर्ट पहुंचे. हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज केस के बीच उनके सरेंडर से नया मोड़ आया.

Khan Sir

Khan Sir

यूपी तक

06 Jun 2026 (अपडेटेड: 06 Jun 2026, 12:51 PM)

follow google news

Khan Sir Surrender: मशहूर कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. उनके कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर' के बाहर हुई फायरिंग मामले में नामजद होने और पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बीच खान सर खुद सरेंडर करने के लिए अचानक पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं. बता दें कि खान सर अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक वह अग्रिम जमानत की अर्जी लगा सकते हैं.  बता दें कि पटना पुलिस द्वारा उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाने के बाद यह सनसनीखेज मोड़ सामने आया है.

यह भी पढ़ें...

कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में हुई FIR 

पूरा मामला पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर' के बाहर हुई एक हिंसक घटना से जुड़ा है. कुछ दिनों पहले कोचिंग संस्थान के बाहर अज्ञात बदमाशों द्वारा खुलेआम फायरिंग की गई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और मामले की एफआईआर में खान सर को सीधे नामजद आरोपी बना दिया. पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में खान सर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उन पर हत्या का प्रयास की संबंधित धाराएं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस की दबिश और खान सर का कदम

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पटना पुलिस खान सर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी और उनका सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी. पुलिस के मुताबिक खान सर का कोई अता-पता नहीं मिल रहा था. लेकिन इसी बीच गिरफ्तारी की तमाम अटकलों और खबरों पर विराम लगाते हुए खान सर ने कानूनी रास्ता चुना और खुद को कानून के हवाले करने के लिए सीधे पटना सिविल कोर्ट का रुख किया.अचानक कोर्ट पहुंचने की इस खबर ने प्रशासनिक और कोचिंग जगत के गलियारों में खलबली मचा दी है. अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस मामले में खान सर को न्यायिक हिरासत में भेजती है या उन्हें जमानत की दिशा में कोई राहत मिलती है.