फायरिंग विवाद के बाद लटकी है गिरफ्तारी की तलवार, इस बीच कहां गायब हैं खान सर?

पटना फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गार्ड्स के बयान के बाद उनकी तलाश तेज हो गई है. गिरफ्तारी की आशंका के बीच पुलिस छापेमारी कर रही है और कानूनी गतिविधियां भी तेज हैं.

Khan Sir News

Khan Sir News, where is khan sir, khan sir fir

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 05 Jun 2026, 05:23 PM)

follow google news

पटना में दो फेमस शिक्षकों के बीच वर्चस्व की जंग अब कानूनी रूप से चरम पर पहुंच चुकी है. कोचिंग विवाद और सरेआम फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी बनने के बाद 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि खान सर आखिर हैं कहां? पुलिस सूत्रों और स्थानीय कयासों की मानें तो कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और अटेंप्ट टू मर्डर की एफआईआर दर्ज होने के बाद से खान सर कथित तौर पर फरार चल रहे हैं. पुलिस की डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन खान सर का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ें...

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की कड़ाई के आगे खान सर के गिरफ्तार गार्ड्स ने जो खुलासे किए हैं उसने खान सर की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. जेल भेजे जा चुके प्राइवेट गार्ड्स ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि 2 जून की रात को हुई मारपीट के बाद उन्होंने खुद से नहीं बल्कि खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं.

गार्ड्स के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने खान सर को नामजद आरोपी बनाया. इस कड़े एक्शन की भनक लगते ही खान सर अंडरग्राउंड हो गए हैं. चर्चा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर ने वकीलों का सहारा लेना शुरू कर दिया है और वे कानूनी सलाहकारों के जरिए कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की जुगत में लगे हुए हैं.

जेल में रोशन आनंद और खान सर की तलाश में DIU की रेड

पटना के इस हाई-प्रोफाइल कोचिंग वॉर की स्थिति यह है कि एक तरफ जहां खान सर के विरोधी और चर्चित शिक्षक रोशन आनंद इस वक्त पटना की बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. वहीं दूसरी तरफ खान सर को दबोचने के लिए पुलिस की स्पेशल विंग यानी डीआईयू को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उठ रहे हैं कई गंभीर सवाल

इस मामले के पलटने और खान सर के गायब होने के बाद पटना के छात्र और आम लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. 

  • क्या अपनी धमक बनाए रखने के लिए खान सर ने जानबूझकर गार्ड्स को फायरिंग का आदेश दिया था? 
  • अगर उस रात गोलीबारी में किसी छात्र या आम नागरिक की जान चली जाती, तो क्या उसकी जिम्मेदारी खान सर लेते?
  • पहले 'कई राउंड गोली चलने' का दावा करने वाले खान सर, वीडियो सामने आने के बाद अपने बयान से क्यों पलटे?

फिलहाल पटना में गुरु रहमान से लेकर जेल में बंद रोशन आनंद के समर्थक छात्र तक सभी खान सर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. पुलिस हर एक सबूत को बारीकी से खंगाल रही है. लेकिन देखना यह होगा कि वकीलों के चक्कर काट रहे और पुलिस से छिप रहे खान सर को कानून कब तक और कहां से गिरफ्तार कर पाता है.