कौशांबी: गिल्ली-डंडा खेलने से मना करने पर दो गुटों के बीच बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

कौशांबी जिले में गिल्ली डंडा खेलने से मना किया तो दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया. दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर…

अखिलेश कुमार

• 11:28 AM • 28 Nov 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

कौशांबी जिले में गिल्ली डंडा खेलने से मना किया तो दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया.

दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे बरसाए.

मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं.

मारपीट का वीडियो किस अज्ञात शख्स ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कि वायरल हो गया.

मामला कोखराज थाना के भरवारी कस्बे का है.

वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

हरकत में आई पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है.

पढ़ते रहें uptak.in