करोड़ों का बीमा, फ्री इलाज और बेटियों की शादी के लिए खर्चा..., UP के इन कर्मचारियों के लिए सरकार ने खोला पिटारा!

अभय राठौर

• 12:39 PM • 06 Sep 2026

UP Teacher Insurance Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को कई बड़े और जरूरी सुरक्षा कवर दे रही है. इसके तहत लाखों कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, बढ़ा हुआ मानदेय और दुर्घटना बीमा जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी.

UP Tak
Google CTA

UP Teacher Insurance Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को कई बड़े और जरूरी सुरक्षा कवर दे रही है. 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के तहत अब शिक्षा विभाग से जुड़े लाखों कर्मचारियों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों के मानदेय में भी भारी बढ़ोतरी की है. उत्तर प्रदेश कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा कवर समेत कई और अन्य करोंड़ों के इंश्योरेंस की सौगात भी दे रही है, जिससे उनके और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित और मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें...

लाखों शिक्षकों को मुफ्त कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त मेडिकल सुविधा मिलेगी. इसका सीधा फायदा बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के 12 लाख से अधिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रितों को भी इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा.

मानदेय में की गई भारी बढ़ोतरी

शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के मानदेय में भी बड़ा इजाफा किया गया है. एमडीएम (MDM) रसोइयों का मानदेय पहले 1,000 रुपये से 2,000 किया गया और अब इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये तक कर दिया गया है. वहीं, शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये और अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से 17,000 रुपये कर दिया गया है.

बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा बीमा

जिन शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन 10,000 रुपये से अधिक है, उनके लिए सरकार ने बेहतरीन बीमा योजनाएं लागू की हैं. इन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर और 1 करोड़ रुपये का स्थाई विकलांगता कवर दिया जाएगा. हवाई दुर्घटना होने पर 1.6 करोड़ रुपये का बीमा कवर मिलेगा. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी.

संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा कवच

10,000 रुपये से अधिक मानदेय पाने वाले संविदा कर्मचारियों को भी खास सुरक्षा दी गई है. इन्हें 30 से 80 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर और 15 से 40 लाख रुपये तक का स्थाई या आंशिक विकलांगता कवर मिलेगा. हवाई दुर्घटना की स्थिति में 30 से 80 लाख रुपये का कवर दिया जाएगा. इन्हें भी बच्चों की शिक्षा और बेटियों की शादी के लिए अतिरिक्त कवर का लाभ मिलेगा.

10 हजार से कम वेतन पर लाभ

जिन कर्मचारियों का महीने का वेतन 10,000 रुपये से कम है, उनके लिए जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा शुरू की गई है. इसके साथ ही पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस के तहत उन्हें दुर्घटना होने पर 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा.

उच्च शिक्षा शिक्षकों के लिए सुरक्षा

उच्च शिक्षा समुदाय के शिक्षकों के लिए वित्तीय सहायता और बीमा सुरक्षा को और भी मजबूत किया गया है. किसी दुर्घटना की स्थिति में परिवार को 1.5 करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर 3 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा. इलाज के लिए 60,000 रुपये तक की नकद सुविधा और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर भी प्रदान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या है अटल आवासीय विद्यालय योजना? जहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ मिलती हैं ये सारी सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल