UP Weather Today: यूपी में अगले 24 घंटे भारी! मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट, कहीं लिस्ट में आपका जिला तो नहीं?

अभय राठौर

• 07:00 AM • 06 Sep 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 6 सितंबर को मानसून काफी सक्रिय रहने वाला है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बहराइच, आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 6 सितंबर को मौसम का मिजाज काफी सर्द और सुहावना रहने वाला है. मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहे एक निम्न दबाव के कारण राज्य के तमाम इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश का ये दौर पश्चिमी यूपी में अगले 48 घंटों के बाद कम होने लगेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में अभी बारिश जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें...

तो वहीं, लगातार हो रही इस बारिश के कारण घरों के आसपास काई जमने की समस्या भी काफी बढ़ जाती है, जिससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं. इसलिए इस खबर के अंत में एक ऐसा सस्ता और अचूक देसी नुस्खा भी बताया गया है, जो बारिश के मौसम में आपकी इस बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर देगा.

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अलर्ट

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, आज 6 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज बारिश की संभावना है. इसी तरह, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और यहां भी कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा. खराब मौसम और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने दोनों ही संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है उनमें बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं. इसके अलावा बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है.

बारिश में काई से कैसे बचें?

लगातार बारिश के मौसम में घरों की छतों, आंगनों और रास्तों पर काई जमना एक आम समस्या है. कई बार झाड़ू से खूब रगड़ने के बाद भी यह जिद्दी काई निकलने का नाम नहीं लेती है और इससे फिसलने का डर बना रहता है. अगर आप भी इस समस्या से रोज परेशान होते हैं, तो अब आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

महज 5 रुपये का देसी नुस्खा

यूट्यूबर सुनीता वर्मा ने सोशल मीडिया पर काई हटाने का एक बेहद असरदार और सस्ता नुस्खा शेयर किया है. इसके लिए आपको सिर्फ सफेद चूना पाउडर का इस्तेमाल करना है, जिसे बुझा हुआ चूना या कैल्शियम हाइड्रोऑक्साइड भी कहा जाता है. यह सफेद चूना पाउडर बाजार या किसी भी पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे महज 5 रुपये में या अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदकर काई की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर बैठकर होगा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, इस ऐप से कुछ मिनटों का है ये काम! जानें पूरी प्रक्रिया