UPTak Baithak Logo

UP Weather: यूपी के इन 23 जिलों में कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

UP Weather: 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बादलों का डेरा जमा हुआ है और 6 सितंबर को प्रदेश का मौसम करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही संभागों के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बौछारें पड़ने के आसार हैं. इतना ही नहीं राज्य के करीब दो दर्जन से अधिक जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.