गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज के सपोर्ट में पुलिस स्टेशन के सामने आ गई लोगों की भीड़, नारे लगे- वो हिंदू शेर
Swatantra Bhardwaj Case: दिल्ली पुलिस ने 4 सितंबर को यूपी के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद कई लोग स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उसे ब्राह्मण होने के कारण एससी-एसटी एक्ट में जानबूझकर फंसाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Swatantra Bhardwaj Case: दिल्ली पुलिस ने 4 सितंबर को यूपी के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद कई लोग स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं. दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्वतंत्र भारद्वाज को 'हिंदू शेर' और 'धर्म रक्षक' बताया है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उसे ब्राह्मण होने के कारण एससी-एसटी एक्ट में जानबूझकर फंसाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मामला दो महीने पहले ही सुलझ चुका था, लेकिन अब इसे दोबारा उछाला जा रहा है.

