हमीरपुर: कुछ घंटों की भारी बारिश से मचा हाहाकार, हर तरफ पानी ही पानी, लोग परेशान

हमीरपुर जिले में बुधवार को अचानक हुई भारी बारिश से हाहाकार मच गया है. जिले में बारिश ऐसे हुई कि जैसे बादल ही फट गया…

नाहिद अंसारी

• 01:35 PM • 21 Sep 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

हमीरपुर जिले में बुधवार को अचानक हुई भारी बारिश से हाहाकार मच गया है.

जिले में बारिश ऐसे हुई कि जैसे बादल ही फट गया हो.

भारी बारिश से हर तरफ पानी ही पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

क्या घर, क्या दुकानें, क्या हाइवे, क्या सड़कें और क्या गलियां…सब पानी में डूब गए हैं.

जिले में सिर्फ कुछ घंटों की भारी बरसात ने भारी तबाही मचा दी है, जिससे लोगो में हाहाकार मच गया है.

बरसात से शहर, गांव सहित सभी जगह बारिश का सितम देखने को मिला.

हमीरपुर जिले में इस साल औसत से आधे से भी कम बरसात हुई थी, जिससे किसान खरीफ की फसल नहीं बो पाए थे.

अब जब किसान बारिश की आस छोड़ चुके थे, तब मंगलवार देर रात से अचानक बरसात शुरू हो गई.

दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 50 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए जिले में भारी तबाही मचा दी है.

पढ़ते रहें uptak.in