मुजफ्फरनगर के DR सुलेमान ने पत्नी संग मिल इजेक्शन के जरिए किया नौकरानी का रेप! फिर 14 महीने तक ये डर्टी गेम खेलते रहे

संदीप सैनी

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 01:57 PM)

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती ने DR सुलेमान और उनकी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. युवती डॉक्टर के घर में काम करती है. अब युवती का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar Viral News, Muzaffarnagar Crime, Muzaffarnagar Crime News, Muzaffarnagar Rape, Muzaffarnagar Police, UP News, UP Viral News, UP Crime, मुजफ्फरनगर

UP News

Google CTA

UP News: मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर रहने वाले डॉक्टर सुलेमान और उनकी पत्नी आबिदा बुरा फंस गए हैं. उनके यहां काम करने वाली एक युवती ने डॉक्टर सुलेमान पर जो आरोप लगाया हैं, वह काफी खौफनाक और सनसनीखेज हैं. युवती का कहना है कि उसके पिता विदेश में रहते हैं. ऐसे में डॉक्टर दंपति ने उसकी मां से कहा कि वह अपनी बेटी को काम के लिए भेज दिया करें. डॉक्टर ने अपनापन दिखाया तो मां ने उसे भेज दिया. मगर एक दिन उसके साथ डॉक्टर ने हैवानियत की और फिर उसके साथ बेहद गंदा खेल खेला गया.

यह भी पढ़ें...

देखा तो शरीर पर कपड़े नहीं थे…

पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसकी सेहत खराब हो गई. इस दौरान डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया और दवाई भी दे दी. इसके बाद वह बेहोश हो गई. उसे करीब 3 घंटे बाद होश आया तो उसने महसूस किया कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर ने उसका रेप किया था. जब उसने डॉक्टर को बोला तो डॉक्टर ने उसकी अश्लील वीडियो दिखा दी. फिर डॉक्टर ने उस वीडियो से उसे बहुत प्रताड़ित किया. इस दौरान डॉक्टर की पत्नी भी डॉक्टर के साथ रही.

14 महीने तक करता रहा गंदा काम

पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर ने अश्लील वीडियो के जरिए 14 महीनों तक उसके साथ गंदा काम किया. इस दौरान वह काफी परेशान रही. मगर डॉक्टर उसे प्रताड़ित करता रहा. किसी को कुछ बताने पर उसे धमकाता रहा और जान से मारने तक की धमकी देता रहा.

अब जब पिता विदेश से बाहर आए तो उसने बड़ी हिम्मत से अपने पिता को सब बताया. इसके बाद अब पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. 

पीड़िता ने दी धमकी

बताया जा रहा है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया. आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था. मगर कुछ ही घंटों में उसे छोड़ दिया गया. इसके बाद उसने एक वीडियो बनाई और सुसाइड की धमकी दी. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. अब एसएसपी ने मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंप दी है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया, वीडियो सामने आया है. जांच टीम में मेरे अलावा महिला पुलिसकर्मी भी हैं. जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.