बुलंदशहर में गाड़ी के अंदर अर्धनग्न अवस्था में शादीशुदा महिला संग पकड़े गए BJP नेता राहुल वाल्मीकि, फिर कहने लगे ये बात

मुकुल शर्मा

• 06:08 PM • 12 Jul 2025

Bulandshahr BJP Leader Viral Video: बुलंदशहर में श्मशान घाट पर BJP नेता राहुल बाल्मीकि आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. वायरल वीडियो में माफी मांगते दिखे, पार्टी से निष्कासित. जानें पूरी घटना.

Bulandshahr BJP Leader Viral Video

Bulandshahr BJP Leader Viral Video

Google CTA

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश में नेताओं से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. यहां भाजपा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ श्मशान घाट पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद भाजपा ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

श्मशान में कार के अंदर की 'रंगरलियां'

यह घटना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट की है. स्थानीय लोगों ने श्मशान में एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी देखी. जब लोग पास गए, तो उन्होंने कार के अंदर राहुल वाल्मीकि को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया. मौके पर पकड़े जाने के बाद राहुल बाल्मीकि लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते हुए दिख रहे हैं. उनके साथ मौजूद महिला अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाने की कोशिश कर रही है. लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

पार्टी ने लिया कड़ा एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की छवि पर सवाल उठने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने कार्रवाई की है.  बुलंदशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पुष्टि की है कि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को जांच पूरी होने तक पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: दिन में श्मशान घाट में पार्क की गाड़ी... महिला संग अर्धनग्न अवस्था में मिला BJP नेता राहुल वाल्मीकि, फिर ये हुआ