UP News: बीते बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई तो 60 से अधिक घायल हो गए. तभी से प्रशासन ने भारी भीड़ को काबू करने के लिए प्रयागराज आ रही गाड़ियों को रस्ते में ही रोकना शुरू कर दिया, जिससे लाखों लोग रास्तों में ही फंस गए.
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ है. लाखों लोग सड़कों पर हैं. खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है, जिसने लोगों को काफी गुस्सा दिला दिया है. ये वीडियो प्रयागराज के सोराव इलाके का बताया जा रहा है.
बता दें कि यहां सड़क किनारे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बन रहा था. वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी वहां आया और उसने लोगों के लिए बन रहे खाने में मिट्टी डाल दी. इससे पूरा खाना बेकार हो गया. बता दे कि इस वीडियो को खुद समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
अब हुई पुलिसकर्मी पर करवाई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी की काफी आलोचना की गई और योगी सरकार को निशाने पर लिया गया. बता दे कि अब इस मामले में बड़ी करवाई हुई है. प्रयागराज के सोराव स्टेशन इंचार्ज बृजेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डीसीपी गंगानगर ने इस मामले में सोराव स्टेशन इंचार्ज बृजेश तिवारी के खिलाफ ये करवाई की है.
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.
ADVERTISEMENT









