बलिया: बिजली विभाग के जेई पर दबंग व्यापारी ने तानी राइफल, फिर की मारपीट, वीडियो वायरल

यूपी के बलिया जिले में बिजली विभाग के जेई पर एक दबंग व्यापारी ने राइफल तानने के साथ ही उनसे मारपीट भी की है. अब…

अनिल अकेला

• 11:29 AM • 13 Sep 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

यूपी के बलिया जिले में बिजली विभाग के जेई पर एक दबंग व्यापारी ने राइफल तानने के साथ ही उनसे मारपीट भी की है.

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वाडियो वायरल होने के बाद डीएम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण का निर्देश दिया है.

वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है.

हाथ मे राइफल लेकर बिजली विभाग की टीम पर राइफल तानने का विरोध करने पर जेई का कॉलर पकड़कर मारपीट करने का ये वायरल वीडियो नगरा थाना क्षेत्र का है.

सोनार का काम करने वाले अमरेंद्र बाबू ने बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम पर कथित तौर पर राइफल तान दिया और जेई के साथ मारपीट किया.

फिलहाल जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण का आदेश दिया है.

पढ़ते रहें uptak.in