UPSI पेपर विवाद के बीच सीएम योगी ने भर्ती बोर्ड को सुनाया, फिर बारिश की वजह से खराब हुई फसलों को लेकर दिया ये निर्देश

CM Yogi Adityanath: UPSI परीक्षा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन, 'पंडित' विकल्प वाले पेपर सेटर्स होंगे ब्लैकलिस्ट. साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश से खराब हुई फसलों के लिए तत्काल मुआवजे के निर्देश.

CM Yogi

यूपी तक

15 Mar 2026 (अपडेटेड: 15 Mar 2026, 04:09 PM)

follow google news

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो महत्वपूर्ण विषयों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं. UPSI भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' विकल्प को लेकर उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त रवैया अपनाया है. साथ हीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत के द्वार खोल दिए हैं.

यह भी पढ़ें...

भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को दिए ये निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को तलब करते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या सम्प्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय में कोई भी अमर्यादित टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि जो पेपर सेटर्स बार-बार इस तरह की विवादास्पद शब्दावली का प्रयोग करते हैं उन्हें 'आदतन अपराधी' मानकर तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए. अब पेपर सेट करने वाली संस्थाओं के साथ होने वाले एमओयू (MOU) में यह शर्त अनिवार्य रूप से जोड़ी जाएगी कि वे सामाजिक गरिमा का ध्यान रखेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं पर भारी जुर्माना और प्रतिबंध लगाया जाएगा.

खराब फसल के मुआवजे को लेकर ये सब कहा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान संबंधी जानकारी ली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर किसानों से संवाद करने और उनकी फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से सीधा समन्वय रखें. साथ ही ⁠फसलों को होने वाली क्षति का आकलन प्राप्त कर ससमय मुआवजे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें.