सड़क के सीने को चीरकर शान से खड़ा रहा हैंडपंप! मीरजापुर में PWD का ये कारनामा देख आ जाएंगे चक्कर

मीरजापुर जिले से PWD विभाग का गजब कारनामा सामने आया है. यहां सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिना हैंडपंप हटाए बना दी गई सड़क. बीच रास्ते में खड़े हैंडपंप का वीडियो वायरल होने पर इंजीनियरों ने शुरू की हटाने की कार्रवाई.

Mirzapur News

Mirzapur News

सुरेश कुमार सिंह

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 03:54 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने ऐसा हैरान कर देने वाला कारनामा किया है जिसने सरकारी काम की पोल खोलकर रख दी है. यहां विंध्याचल इलाके के दूधनाथ तिराहे से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था. नवरात्र करीब थे. ऐसे में इंजीनियरों और ठेकेदारों पर काम पूरा करने का शायद प्रेशर था. इसी जल्दबाजी में उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. उन्होंने हैंडपंप को हटाए बिना ही उसके चारों तरफ सड़क बिछा दी. अब आलम यह था कि सड़क के सीने को चीरकर एक हैंडपंप शान से खड़ा था. हालांकि जग-हंसाई के बाद जब जिम्मेदारों की नींद खुली तब जाकर हैंड पंप को बीच सड़क से हटाया गया. 

यह भी पढ़ें...

इस हैंड पंप को देखकर नाराज हुए लोग

स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वे भी दंग रह गए. लोगों का कहना है कि यह विभाग की घोर लापरवाही है. रात के अंधेरे में कोई भी तेज रफ्तार वाहन इससे टकराकर बड़े हादसे का शिकार हो सकता है. ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर केवल खानापूर्ति की है. 

सहायक अभियंता पीके पांडेयन ने अपनी सफाई में क्या कहा?

जब वीडियो वायरल हुआ और ट्रोलिंग शुरू हुई तब जाकर विभाग की नींद टूटी. सहायक अभियंता पीके पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि "यह हैंडपंप सड़क के बिल्कुल बीच में नहीं था, लेकिन इसे सड़क पिच करने के साथ ही हटाया जाना था." अब आनन-फानन में इस गलती को सुधारा जा रहा है और हैंडपंप को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है. 

ये भी पढ़ें: जुकरबर्ग से शुरू हुई बात, मस्क पर खत्म... कानपुर की रिटायर्ड शिक्षिका की यूं लुट गई जीवन की सारी कमाई