UPTak Baithak Logo

अब मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा की संपत्ति पर चला बुल्डोजर! क्या है इनका मामला?

ADVERTISEMENT

कहते हैं जब बुरा वक्त आता है तो ऐसा आता है कि कुछ भी अच्छा होने की मानों गुंजाइश ही खत्म हो जाती है, मुख्तार…

social share
Google CTA

कहते हैं जब बुरा वक्त आता है तो ऐसा आता है कि कुछ भी अच्छा होने की मानों गुंजाइश ही खत्म हो जाती है, मुख्तार अंसारी वो नाम है. वो चेहरा जिसे एक वक्त पर किसी पहचान की जरुरत नहीं हुआ करती थी, जो जिधर से भी निकल जाए ऐसा लगता था मानों कर्फ्यू लग गया हो. जिसके एक इशारे पर बड़े-बड़े फैसले झट से हो जाया करते थे, जो एक बेताज बादशाह की जिंदगी जीता था, वो शख्स आज सलाखों के पीछे है और उस दिन से शोक मना रहा है जिस दिन से उत्तर प्रदेश में ‘बाबा बुल्डोजर’ की सरकार आई है.