UPTak Baithak Logo

पिता ने घर-घर सिलिंडर बांट पाला, आज शाहरुख की KKR में हैं अलीगढ़ के रिंकू, जानें कहानी

ADVERTISEMENT

कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. जिस बच्चे को पिता ने घर-घर सिलेंडर बांट कर पाला वही बच्चा बना केकेआर की टीम का…

social share
Google CTA

कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. जिस बच्चे को पिता ने घर-घर सिलेंडर बांट कर पाला वही बच्चा बना केकेआर की टीम का हीरो. मामला अलीगढ़ से जुड़ा है जहां एक गरीब पिता ने धूप व बरसात में साइकिल व कंधे पर गैस सिलेंडर रख कर घर-घर जाकर सिलेंडर डिलीवर किए थे, उन्हीं का बेटा IPL की KKR टीम का हीरो बना है. कभी पिता के साथ सिलेंडर डिलीवर करने जाया करता था, तो कभी किसी के यहां झाड़ू-पोछा किया. लेकिन आज रिंकू सिंह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह उनकी मेहनत का नतीजा है.