लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज से मेयर का चुनाव लड़ेंगी उमेश पाल की पत्नी जया पाल! दिया बड़ा बयान

UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार पर लगा है. हत्याकांड के बाद से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार पर लगा है. हत्याकांड के बाद से ही अतीक की पत्नी शाइस्ता और बेटा असद फरार है. वहीं सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अतीक अहमद को एक बड़ा झटका दिया है. चर्चा थी कि शाइस्ता परवीन को बसपा मेयर पद के लिए चुनाव (Prayagraj Mayor Election) में उतारने वाली है, पर बसपा ने इस बात से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. बसपा के इस फैसले पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल (Jaya Pal) ने खुशी जताई है और खुद के चुनावी मैदान में उतरने की बात पर भी बयान दिया है.