UPTak Baithak Logo

मुरादाबाद: महिला ने दिया बेटी को जन्म, ‘पति ने की अतिरिक्त दहेज की मांग और दे दिया तीन तलाक’

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां दहेज की मांग पूरी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. खबर के अनुसार, इस बीच महिला ने एक लड़की को जन्म दिया, जिसके बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने और दहेज की मांग की. और फिर अंत में पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी है.