लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल की हत्या वाले दिन का एक और CCTV फुटेज आया सामने, दिखा ये सब, यहां जानिए

Umesh Pal Murder Case Update: बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा एक लेटेस्ट सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सामने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case Update: बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा एक लेटेस्ट सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सामने आए इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वारदात वाले दिन बम फटने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी और सड़क पर धुआं धुंआ हो गया था. आरोप है कि उमेश पाल की हत्या के वक्त बम फेंकने का काम गुड्डू मुस्लिम नामक बदमाश ने किया था. बता दें कि उमेश पाल की हत्या को 20 से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि इस हत्याकांड का आरोप गुजरात की साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद पर है.