लेटेस्ट न्यूज़

आगरा पुलिस कर रही गन हाउस से बेचे गए कारतूसों की गिनती, पर क्यों? सामने आई ये बड़ी वजह

UP Samachar: उत्तर प्रदेश के आगरा में चल रहे कारतूस के खेल को उजागर करने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.…

ADVERTISEMENT

आगरा पुलिस कर रही गन हाउस से बेचे गए कारतूसों की गिनती, पर क्यों? सामने आई ये बड़ी वजह
आगरा पुलिस कर रही गन हाउस से बेचे गए कारतूसों की गिनती, पर क्यों? सामने आई ये बड़ी वजह
social share
Google CTA
UP Samachar: उत्तर प्रदेश के आगरा में चल रहे कारतूस के खेल को उजागर करने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अब अलग-अलग गन हाउस से बेचे गए कारतूसों की गिनती करने में जुट गई है. पुलिस उपायुक्त (आगरा नगर) की अगुवाई में ताजगंज पुलिस ने फतेहाबाद गन हाउस पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने गन हाउस के रिकॉर्ड खंगाले. गन हाउस से बेचे गए कारतूसों के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने ये भी चेक किया कि गन हाउस से किन-किन लोगों को कारतूस बेचे गए हैं.

पुलिस जांच में क्या पता चला?

Agra News Hindi: पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि आगरा में सबसे ज्यादा कारतूस फतेहाबाद गन हाउस से बेचे जा रहे थे. हर महीने 800 से 1000 कारतूस बेचने की जानकारी पुलिस के पास आई है. पुलिस उपायुक्त (आगरा शहर) ने बताया कि ‘हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं. आपराधिक वारदातें भी सामने आ रही हैं. ऐसे में इन लोगों के पास कारतूस कहां से आ रहा है? इस बात की जानकारी करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. सभी गन हाउस से 1-1 कारतूस की बिक्री का हिसाब लिया जाएगा, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.;’