नए संसद भवन के बीच ‘सेंगोल’ की चर्चा, जानिए इसकी कहानी और नेहरू-प्रयागराज से इसका कनेक्शन
Sengol News: 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस…
ADVERTISEMENT

Sengol News: 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस बीच अचानक सेंगोल शब्द खासा चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर आम-जन मानस में भी सेंगोल (राजदंड) को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. सेंगोल आखिर क्या है, इसको बताने से पहले हम आपको इतिहास की थोड़ी सैर करवा देते हैं. हम आपको ले जाते हैं साल 1947 के अगस्त महीने के 14वें दिन, जब देश की आजादी पल-पल करीब आती जा रही थी. और आजादी की तैयारियां तेजी से चल रही थीं.