यूपी के इन रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाकर कमाई का मौका, स्टेप बाय स्टेप जानिये पूरा तरीका
उत्तर रेलवे की 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना के तहत यूपी के कई रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल लगाने का मौका मिला है. जानिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, फीस और आखिरी तारीख.
ADVERTISEMENT

OSOP railway stalls (Pic: DRM Moradabad NR X handle).
अगर आप कारीगर, बुनकर या खुद का उत्पाद बेचने वाले कोई उद्यमी हैं तो आपके लिए कमाई का शानदार मौका है. उत्तर रेलवे ने 'एक स्टेशन एक उत्पाद' (One Station One Product – OSOP) योजना के तहत यूपी के कई रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल और ट्रॉली लगाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें हिस्सा लेकर आप अपने उत्पाद देशभर से आने-जाने वाले यात्रियों को बेच सकते हैं.