लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कैसा घर और दफ्तर बनवाया, आपने देखा क्या? यहां देखिए

अखिलेश यादव 3 जुलाई को आजमगढ़ में नए आवास और दफ्तर का उद्घाटन करेंगे. जानिए इस 68 बिस्वा में फैले पॉलिटिकल हब की पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav to inaugurate his new house and office in Azamgarh
Akhilesh Yadav to inaugurate his new house and office in Azamgarh
social share
google news

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आजमगढ़ को अपने नए राजनीतिक केंद्र के तौर पर विकसित करने जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 जुलाई को आजमगढ़ में अपने नए आवास और कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे. ये परिसर न केवल उनका दूसरा स्थायी ठिकाना बनेगा, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की रणनीति का भी प्रमुख केंद्र होगा.