मुजफ्फरनगर में सनव्वर, आदिल और जुबैर चला रहे थे पंडित जी वैष्णो ढाबा, पैंट उतरवा की गई थी पहचान, अब ये ही फंसे
UP News: मुजफ्फरनगर में सनव्वर, उसका बेटा आदिल, जुबैर के साथ मिलकर ढाबा चला रहे थे. ढाबे का नाम पंडित जी वैष्णो ढाबा था. स्वामी यशवीर महाराज की टीम के ऊपर यहीं ही जबरन पैंट उतरवाकर धार्मिक पहचान जांचने का आरोप लगा था. बता दें कि अब ढाबा मालिक और उसके बेटे-सहयोगी ही फंस गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पश्चिम यूपी में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है. अब इसको लेकर यहां की राजनीति भी गरमा गई है. दरअसल कांवड़ यात्रा के बीच में पड़ने वाले ढाबों के मालिकों की असल पहचान को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है. इसी बीच मुजफ्फरनगर पिछले दिनों स्वामी यशवीर महाराज की टीम के कुछ सदस्य यहां के पंडित जी बैष्णो ढाबा में पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने पैंट उतरवाकर होटल के मालिक और कर्मचारियों की धार्मिक पहचान जांची.