लेटेस्ट न्यूज़

लिव इन पार्टनर के मरने के बाद जेठ से चलाया चक्कर, फिर सास को निपटा डाला, झांसी की पूजा की कहानी जान चौंक जाएंगे

UP News: झांसी की पूजा ने अपनी सास के खिलाफ ऐसी साजिश रची, जिसे जान हर कोई चौंक गया. इसके बाद इस मामले में अवैध संबंधों का भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पिछले दिनों सुशीला नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या कांड में सुशीला की छोटी बहू पूजा, उसकी बहन और उसके बहन के प्रेमी का हाथ था. अब इस कहानी में कुछ ऐसा सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है. दरअसल अवैध संबंधों की ये कहानी आपको हिला कर रख देगी. 

पूजा मृतक महिला के छोटे बेटे के साथ लिव-इन में रहती थी. उसके मरने के बाद मृतक का बड़ा भाई और पिता पूजा को अपने घर ले आए. परिवार ने उसे बहू मान लिया. इसके बाद इस कहानी का सनसनीखेज खूनी अंजाम हुआ.

झांसी की पूजा का कांड जान सन्न रह जाएंगे 

झांसी जनपद के टहरौली थानान्तर्गत ग्राम कुम्हारिया में रहने वाली करीब 54  वर्षीय सुशीला देवी की 24 जून की सुबह हत्या हो गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में मृतका की छोटी बहू पूजा, उसकी बहन कमला उर्फ कामनी व उसका प्रेमी अनिल वर्मा का नाम सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में पूजा और उसकी बहन को पहले ही जेल भेज दिया था. अब पुलिस ने कामनी के प्रेमी अनिल वर्मा को भी एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

अब पूजा की सारी कहानी पुलिस के सामने आ गई है. दरअसल पूजा के संबंध अपने जेठ से भी रहे थे. पुलिस के अनुसार, पूजा ने बताया कि वह मृतका सुशीला के छोटे बेटे कल्याण सिंह के साथ झांसी महानगर में लिव इन रिलेशन में रहती थी. 6 साल पहले कल्याण सिंह की मौत हो गई. कल्याण की मौत के बाद जेठ संतोष और ससुर अजय उसे अपने गांव कुम्हारिया ले गए.

इसी बीच पूजा के संबंध अपने शादीशुदा जेठ के साथ भी बन गए. जेठ से उसकी एक बेटी भी हो गई. पिछले एक साल से घर में विवाद हो रहा था. जेठ की पत्नी रागिनी नहीं चाहती थी कि वह और पूजा दोनों साथ रहे. ऐसे में पूजा 9 माह पहले अपने मायके चली गई थी. जेठ व ससुर के पास 16 बीघा जमीन है. पूजा चाहती थी कि 8 बीघा जमीन उसे मिले. मगर उसकी सास इसके लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में पूजा ने सास को ही रास्ते से हटाने की ठानी और अपनी बहन और उसके प्रेमी के साथ साजिश रच सास को ही मार डाला.

8 लाख का सोना भी हुआ था गायब

बता दें कि सास सुशीला की हत्या के बाद घर में रखा 8 लाख का जेवर भी गायब हो गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी इसी जेवर को बेचने जा रहा था. तभी पुलिस ने उसे घेर लिया और एनकाउंटर के दौरान वह पकड़ा गया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर ज्ञानेन्द्र कुमार (पुलिस अधीक्षक नगर) ने बताया, पूजा और उसकी बहन कमला को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. अब एनकाउंटर में आरोपी अनिल वर्मा को भी पकड़ लिया गया है. उसके पैर में गोली लगी है. 8 लाख का जेवर भी बरामद हो गया है.

यह भी पढ़ें: शादी के बाद मोहम्मद शमी ने क्या किया था? हसीन जहां ने केस का फैसला आते ही पूरी कहानी सुना दी