लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां जानिए

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब इसका संचालन और निर्माण कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है. जानिए पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

JPNIC (Pic source: Akhilesh Yadav X handle).
JPNIC (Pic source: Akhilesh Yadav X handle).
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंप दी गई है. साथ ही JPNIC सोसाइटी को भंग करने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया है.