लेटेस्ट न्यूज़

आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 4775 करोड़ रुपये का लिंक Expressway कैसा होगा? फुल डिटेल जानिए

यूपी कैबिनेट ने आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 49.96 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है. जानिए इस प्रोजेक्ट की लागत, खासियत और राज्य को मिलने वाले फायदे.

ADVERTISEMENT

Purvanchal Expressway (File pic).
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, चित्र: मनीष अग्निहोत्री
social share
google news

Expressway connecting Agra-Lucknow and Purvanchal: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एक नए ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार के एक्सप्रेसवे ग्रिड विजन को नई गति देगा.