UPTak Baithak Logo

नोएडा में महिला से 32900000 रुपये का फ्रॉड! जानिए इतने पैसे कैसे निकाल ले गए ये ठग

नोएडा में 72 साल की बुजुर्ग महिला को फर्जी CBI अफसर बनकर साइबर ठगों ने डराया, डिजिटल अरेस्ट में रखकर 3.29 करोड़ रुपये ठग लिए. जानिए कैसे हुई इतनी बड़ी ठगी.

ADVERTISEMENT

digital arrest scam
digital arrest scam (Pic: AI).
social share
Google CTA

Noida crime news: गौतमबुद्ध नगर में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से साइबर ठगों ने 3.29 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताने वाले ठगों ने महिला को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी और उसे करीब 15 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा. इस दौरान महिला से व्हाट्सएप कॉल पर पूछताछ की गई और डराकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली गई.