सरकारी गवाह को घबराते देख हंसने लगा माफिया मुख्तार, मूछों को दिया ताव, ऐसा था कोर्ट का नजारा
Mafia Mukhtar Ansari News: बाराबंकी में बुधवार को माफिया मुख्तार अंसारी की फर्जी एंबुलेंस मामले में बांदा जेल से वर्चुअल पेशी हुई. एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर…
ADVERTISEMENT

Mafia Mukhtar Ansari News: बाराबंकी में बुधवार को माफिया मुख्तार अंसारी की फर्जी एंबुलेंस मामले में बांदा जेल से वर्चुअल पेशी हुई. एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर 4 में जज कमलकांत श्रीवास्तव के यहां सरकार बनाम मुख्तार अंसारी मामले में माफिया पेश हुआ. इसमें अभियोजन पक्ष के सरकारी गवाह और जमानत पर रिहा दारोगा बृजेश सिंह की गवाही हुई. इस दौरान मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने क्रॉस सवाल करने शुरू किए तो अभियोजन पक्ष के गवाह बृजेश सिंह के पसीने छूट गए. इस कार्यवाही को देख रहा डॉन मुख्तार अंसारी अपनी मूछों पर ताव देता हुआ ठहाके मार कर हंसने लगा. आज दारोगा बृजेश की गवाही पूरी हुई. अब अगले गवाह एफआईआर लेखक की गवाही 4 जनवरी को होगी. केस के जल्द ही ट्रायल से माफिया मुख्तार घबराया हुआ है.
