लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का सनसनीखेज खुलासा, शादी के बाद ससुराल में करती थी लूट

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh News) से लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आजमगढ़ पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh News) से लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आजमगढ़ पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक लड़की समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लूटा गया कैश और जेवरात भी बरामद किए. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है.

 ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का खुलासा

बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले हरिराम ने कंचन नाम की लड़की से धार्मिक रीति रिवाज से शादी की थी. इसके बाद कंचन ने हरियाणा पहुंचकर अपने गैंग के अन्य लोगों को बुलाया और देर रात मौका देखकर रुपये, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई. इसके बाद पीड़ित दूल्हा स्थानीय अहरौला थाने पहुंचा और तहरीर दी. पुलिस ने मामले में छानबीन की और शादी का झांसा देकर लूटपाट करने वाले इस गैंग का खुलासा किया.

शादी के बाद ससुराल में करती थी लूट

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि इस तरह के कई गैंग सक्रिय हैं. गैंग की लड़कियां भोले-भाले युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शादी करती हैं. इसके बाद उन्हें लूट लेती है. आए दिन इस तरह की सूचना मिलती रहती है. रेवाड़ी के मामले में भी ऐसा ही हुआ. अहरौला थाने से इस गैंग का खुलासा हुआ है.पुलिस को इनके पास लूट गए 82 हजार रुपये और जेवरात बरामद हुए हैं.