सहारनपुर मेयर चुनाव: खदीजा मसूद उर्फ गरिमा को BSP ने बनाया प्रत्याशी, क्या है उनका हिंदू कनेक्शन?
उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पार्टियों ने नगर निकाय चुनाव…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पार्टियों ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने सहारनपुर से मेयर पद के लिए खदीजा मसूद को अपना प्रत्याशी घोषित किया. बसपा नेता इमरान मसूद की समधन गरिमा उर्फ खदीजा मसूद हिंदू जाट परिवार की बेटी होने की वजह से ओबीसी कोटे में आती हैं.