लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 9 मई को होगी भीषण... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 9 मई के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. भीषण गर्मी के बीच राहत की बूंदें गिरने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने 9 मई के लिए ताजा अपडेट जारी करते हुए पूर्वांचल और उससे सटे इलाकों में 'येलो अलर्ट' जैसी स्थिति का संकेत दिया है. धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना ने लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद जगा दी है.